अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 14 सितंबर .आई श्री कंकूकेशर माँ के सानिध्य में एवं ‘डाक ध्वजा पैदल यात्री सेवा संघ, देशनोक’ के तत्वावधान में 8वीं डाक ध्वजा पदयात्रा सोमवार 14 सितम्बर 2026 (सोमवार) को सुबह 9 बजे श्री करणी माता मन्दिर, देशनोक से श्री तेमड़ा राय मंदिर, जैसलमेर के लिए रवाना । हुई । वैद्य शंकर दान सिंहढायच ने बताया की मां करणी की पूजा -अर्चना के बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया गया।
पदयात्रा का मार्ग एवं कार्यक्रम
पदयात्रा देशनोक के प्रमुख मार्गों से होते हुए जेगला, जांगलू, बंधाला, मुंजासर, दासुड़ी, पलीना, फलौदी, रामदेवरा, पोकरण, श्री देगराय मंदिर, देवीकोट, आकल से गुजरते हुए अंत में श्री तेमड़ाराय मन्दिर नेड़िया (भोपा), जैसलमेर पहुँचेगी।
इसके बाद सप्तमी कार्यक्रम के तहत 18 सितम्बर (शुक्रवार) को सुबह 9 बजे पदयात्रा जैसल सिला से रवाना होकर श्री तेमड़ा राय मंदिर पहुँचेगी, जहां डाक ध्वजा शोभायात्रा के साथ दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।












