अबतक इंडिया न्यूज 7 अगस्त नाल। बीकानेर जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 6 किलोग्राम 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाल पुलिस की बीते एक माह में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ यह लगातार छठी बड़ी कार्रवाई है.
बीकानेर रेजआईजी ओमप्रकाश एवं एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह व सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी (सीआई) विकास विश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई कों अंजाम दिया गया।गिरफ्तार आरोपी गुरुसेवक सिंह निवासी भटिंडा, पंजाब से 6 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया हैं।
इस कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम मे एएसआई सुभाष, मेनपाल, सहीराम, हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल पवन व ड्राइवर मांगीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस आरोपी से नशे की इस खेप की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।











