Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर रोष, युवाओं ने चिकित्सा प्रभारी व पालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन, ​सात दिन में व्यवस्थाएं न सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी

देशनोक राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर रोष, युवाओं ने चिकित्सा प्रभारी व पालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन, ​सात दिन में व्यवस्थाएं न सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी

अबतक इंडिया न्यूज 29 जुलाई देशनोक  ।  देशनोक की  श्री करणी राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय (देशनोक) में व्याप्त अव्यवस्थाओं, कर्मचारियों की कमी और चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों एवं छात्र प्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामीणों तथा राजकीय महाविद्यालय देशनोक के नगर मंत्री प्रवीण दान के नेतृत्व में युवाओं की ओर से चिकित्सा अधिकारी प्रभारी तथा अधिशाषी अधिकारी (नगर पालिका, देशनोक) को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निस्तारण की मांग की गई है।

चिकित्सा अधिकारी को दिए ज्ञापन में  डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) निरस्त करने,दो दवा वितरण केंद्र शुरू करने ,बंद पड़े उपकरण व मशीनें चालू करने ,लेबर रूम में महिला स्टाफ की तैनाती करने ,सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने  व ठेकेदार को पाबंद करने की मांग की गई है ।

साथ ही ​नगर पालिका ईओ को दिए ज्ञापन में सौंदर्यकरण व सफाई की मांग की गई हैं । अस्पताल परिसर की बाह्य एवं बुनियादी व्यवस्थाओं को सुधारने ,लाइटिंग बोर्ड व मरम्मत, पर्याप्त कचरा पात्र व नियमित  कचरा उठाने ,अस्पताल पार्क का रखरखाव व सौंदर्यकरण सहित बाउंड्री वॉल की मरम्मत व रंग-रोगन करवाने के साथ-साथ पानी के कनेक्शन व सिंचाई उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया, ताकि अस्पताल परिसर स्वच्छ व सुंदर नज़र आए।

ज्ञापन में  चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर इन व्यवस्थाओं को सुचारू नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *