Home » देश » मोदी सरकार के इस मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

मोदी सरकार के इस मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

अबतक इंडिया न्यूज 23 जून दिल्ली ।  मोदी सरकार के मंत्री जॉर्ज कोरियन ने इस्तीफा दे दिया है. भाजपा के सीनियर नेता और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दिया. उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर जॉर्ज कुरियन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफ़ा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया.
जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन राज्य मंत्री (MoS) के पद से इस्तीफा दे दिया. उनका छह साल का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया था. 65 वर्षीय जॉर्ज कुरियन अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी केंद्रीय कैबिनेट में राज्य मंत्री (MoS) के तौर पर काम कर रहे थे. वह भाजपा के कद्दावर नेता हैं और 1980 में पार्टी की शुरुआत से ही इसके सदस्य रहे हैं.
कौन हैं जॉर्ज कुरियन?
जॉर्ज कुरियन न केवल भाजपा के दिग्गज नेता हैं, बल्कि उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर भी प्रैक्टिस की है. कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया था. इसकी वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा. सूत्रों का कहना है कि केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें दोबारा नॉमिनेट नहीं किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *