Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अमावस्या पर श्री करणी गौशाला’ में गौवंश के लिए विशेष सेवा कार्यों का होगा आयोजन, गौभक्तों के लिए गौसेवा का सुनहरा अवसर

अमावस्या पर श्री करणी गौशाला’ में गौवंश के लिए विशेष सेवा कार्यों का होगा आयोजन, गौभक्तों के लिए गौसेवा का सुनहरा अवसर

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 12 जून । “गौ सेवा ही सच्ची सेवा है” के पावन संकल्प के साथ ऐतिहासिक धार्मिक नगरी देशनोक में स्थित श्री करणी गौशाला में अमावस्या के पवित्र अवसर पर भव्य गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं । इस दौरान देशनोक और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले  बड़ी संख्या में गौ भक्तों के लिए ओरण भूमि (संरक्षित वन क्षेत्र) में विचरण करने वाले निराश्रित व स्थानीय गौवंश के लिए विशेष भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है ।
​गौशाला प्रबंधन समिति ने बताया कि सनातन परंपरा में अमावस्या के दिन दान-पुण्य और गौ सेवा का विशेष महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार गौ माता की सेहत और भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए जन-सहयोग से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ।

गर्मी से राहत के लिए तरबूज और पानी के टैंकरों की व्यवस्था

​इस विशेष अभियान के तहत गौशाला द्वारा आम जनता को पुण्य कमाने के लिए विभिन्न प्रकार की सेवा श्रेणियों से जोड़ा गया, जिसका विवरण इस प्रकार है:

पौष्टिक हरा घास सेवा: गौवंश के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ₹3.50 प्रति किलो की दर से भारी मात्रा में पौष्टिक हरे चारे की व्यवस्था की गई।
तरबूज सेवा (शीतलता और ऊर्जा): चिलचिलाती गर्मी में गौ माता को ठंडक पहुंचाने और उनके शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए ₹5/- प्रति किलो की दर से तरबूज खिलाए गए।
पानी टैंकर सेवा : ओरण भूमि की भीषण गर्मी में विचरण कर रहे गौवंश को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु ₹300/- प्रति टैंकर की दर से पानी के टैंकरों की विशेष व्यवस्था की गई।

 

सहयोग के लिए अपील

​श्री करणी गौशाला प्रबंधन व उपाध्यक्ष नवरतन सांड ने सभी धर्मप्रेमियों और आम जनता से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी गाढ़ी कमाई का कुछ अंश गौ माता की सेवा में लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *