Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक नगरपालिका के आगे सड़क पर नवनिर्मित चेम्बर में धसा ट्रेक्टर, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

देशनोक नगरपालिका के आगे सड़क पर नवनिर्मित चेम्बर में धसा ट्रेक्टर, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 9 जून । मंगलवार शाम को  देशनोक नगरपालिका के पास प्रमुख सड़क पर हाल ही  में निर्मित चेम्बर में ईंटो से भरा ट्रेक्टर धस गया।गनीमत रही कस्बे व्यस्त सड़क पर ट्रेक्टर पलटते पलटते बच गया जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना नही हुई।करणी माता मंदिर की संध्या आरती का समय होने के कारण प्रमुख सड़क पर पैदल यात्रियों का बड़ी संख्या में आवा गमन  रहता हैं।स्थानीय लोगो का कहना है कि सात दिन पहले भी इसी मार्ग पर नवनिर्मित चेम्बर में ट्रैक्टर धस गया था।

लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इससे कोई सबक नही लिया।ट्रेक्टर चालक का कहना हैं कि इस सड़क पर ट्रेक्टर  चलाना जोखिम भरा हो गया और हर वक्त दुर्घटना का भय बना रहता हैं । इसी सड़क से स्कूल की बाल वाहिनी,एम्बुलेंस सहित दिनभर भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में हादसों की आशंका हर वक्त बनी रहती हैं।इस हादसे के बाद नवनिर्माण की गुणवत्ता व पालिका की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *