अबतक इंडिया न्यूज जयपुर 9 जून । राजस्थान में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया है. कार्यालय महानिदेशक पुलिस, राजस्थान ने सोमवार देर रात आदेश जारी किया. प्रदेश भर में 141 उप पुलिस अधीक्षक यानी डीएसपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. यह तबादला सूची अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी की गई है.इस व्यापक बदलाव को पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
जयपुर कमिश्नरेट में 9 सर्किलों के ACP बदले
तबादला आदेश के तहत जयपुर कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव किया गया है. कुल 9 सर्किलों में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं. आदेश के अनुसार आदित्य पूनिया को ACP अशोक नगर बनाया गया है. शिवकुमार भारद्वाज को ACP झोटवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हरजीराम यादव को ACP बस्सी तथा दीपक खंडेलवाल को ACP बगरू नियुक्त किया गया है.
इसी तरह हेमेंद्र शर्मा को ACP मानसरोवर, शिव रतन गोदारा को ACP रामगंज, सत्येंद्र सिंह को ACP आदर्श नगर, सत्येंद्र नेगी को ACP सोडाला तथा हंसराज बैरवा को ACP शास्त्री नगर लगाया गया है.
कई जिलों में नए वृत्ताधिकारी नियुक्त
पुलिस मुख्यालय के आदेश में प्रदेश के अनेक जिलों में वृत्ताधिकारी (CO) स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं. मदन लाल मीणा को वृत्ताधिकारी मुंडवा (नागौर), हनुमान सिंह राठौड़ को वृत्ताधिकारी रायसिंहनगर तथा प्रदीप सिंह चारण को वृत्ताधिकारी ओसियां नियुक्त किया गया है.
अनिल कुमार जोशी को वृत्ताधिकारी बूंदी और आशीष कुमार भार्गव को वृत्ताधिकारी शाहबाद की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं उदय सिंह चुण्डावत को वृत्ताधिकारी गंगरार बनाया गया है.
जोधपुर, जयपुर और श्रीगंगानगर में भी बदलाव
तबादला सूची के अनुसार रतन सिंह राजपुरोहित को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम जोधपुर नियुक्त किया गया है. लक्ष्मी नारायण सैनी को वृत्ताधिकारी शाहपुरा (जयपुर) तथा सत्यनारायण गोदारा को वृत्ताधिकारी भवानी मंडी लगाया गया है.
इसके अलावा ओम प्रकाश को वृत्ताधिकारी नैनवा, अशोक कुमार आंजना को वृत्ताधिकारी रेवदर और विष्णु कुमार खत्री को वृत्ताधिकारी श्रीगंगानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हरजी लाल यादव को सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी जयपुर नियुक्त किया गया है.
कई अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
आदेश के तहत हरीश भारती को वृत्ताधिकारी कपासन, अनिल जसोरिया को वृत्ताधिकारी नागौर, सुनील कुमार जाखड़ को वृत्ताधिकारी अलवर ग्रामीण और दिनेश कुमार को वृत्ताधिकारी पीपलखूंट लगाया गया है.
इसी प्रकार नेमीचंद को वृत्ताधिकारी भीलवाड़ा सदर, पूनम भरगढ़ को वृत्ताधिकारी बिदासर, श्याम सिंह को वृत्ताधिकारी बागीदौरा, रूप सिंह को वृत्ताधिकारी सराड़ा, अब्दुल रहमान को वृत्ताधिकारी सागवाड़ा तथा सुगन सिंह को वृत्ताधिकारी नवलगढ़ नियुक्त किया गया है.
प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा नया स्वरूप
141 आरपीएस अधिकारियों के इस बड़े तबादला आदेश के बाद राज्य के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में प्रशासनिक व्यवस्था को नया स्वरूप मिलेगा. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस आदेश को प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. आने वाले दिनों में नए पदस्थापित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यभार संभालेंगे और कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करेंगे.











