अबतक इंडिया न्यूज 5 जून देशनोक । खेत जा रही युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने का घिनौना सनसनीखेज मामला सामने आया हैं।गैंगरेप का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए। ऐसी शर्मनाक व घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाले दरिंदो के खिलाफ देशनोक थाने में गंभीर अपराधिक मामला दर्ज हुआ हैं।
देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने इस सनसनीखेज अपराधिक प्रकारण की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने अपने पिता के साथ देशनोक थाने में हाजिर हो कर मदन लाल पुत्र भंवरलाल गोदारा निवासी बरसिंहसर, रामेश्वर उर्फ मालिया पुत्र मदनलाल व गणेश राम पुत्र बेगाराम निवासी लालमदेसर,हनुमान पुत्र लालाराम निवासी बरसिंहसर,सुभाष व दो/तीन अन्य के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप के आरोप में नामजद मामला दर्ज करवाया हैं।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 31 मई को सुबह आरोपी मदनलाल गोदारा ने अपने घर से खेत जा रही युवती को स्प्रे से बेहोश कर अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद अपने साथियों की मदद से गाड़ी में डालकर जोधपुर ले गए। बेहोशी की दवा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतने पर भी दरिंदो का मन नहीं भरा। जोधपुर से एक जून को युवती को पुणे ले गए। वहां पर भी बेहोश कर दरिंदगी की। अश्लील वीडियो बना लिया। पुणे से युवती को फिर जोधपुर ले आए। जोधपुर में अश्लील वीडियो वायरल करने व परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर कई सादे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। 3 जून को मदनलाल ने अपने साथियों के साथ युवती को गाड़ी में डालकर जोधपुर से बीकानेर के लिए रवाना हो गए। पुरे रास्ते में युवती को धमकाते रहे। नोखा में युवती को उतारकर आरोपी फरार हो गए। युवती ने अपने पिता से किसी अन्य की मदद से फोन पर संपर्क साधा। घर पहुंचकर युवती ने अपनी आप बीती सुनाई। 4 जून को युवती ने अपने पिता के साथ हाजिर हो कर देशनोक थाने में मामला दर्ज करवाया। देशनोक पुलिस ने अपहरण, गैंगरेप की गंभीर अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया हैं । मामले की जांच नोखा सीओ जरनैल सिंह करेंगे।










