Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » शुक्रवार को बीकानेर देहात कांग्रेस पीबीएम अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर करेगी विरोध प्रदर्शन

शुक्रवार को बीकानेर देहात कांग्रेस पीबीएम अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर करेगी विरोध प्रदर्शन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 4 जून । शुक्रवार 5 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में पीबीएम अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अन्य अव्यवस्थाओं,दवाओं का अभाव , साफ सफाई नहीं होने ,नव निर्मित मूंधड़ा मेडिसीन विंग को शुरू करने,तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।


जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस दौरान जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारीगण, अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण, पंचायतीराज व निकाय जनप्रतिनिधिगण,कार्यकर्ता एवं पीड़ित आमजन पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक परिसर के सामने एकत्रित होकर अपनी मांगों एवं शिकायतों का ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर जनहित के इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में