Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » तिरुपति बालाजी लड्डू प्रसादम में कथित मिलावटी घी आपूर्ति मामले की जांच बीकानेर तक पहुंची ,ED टीम कर रही जांच

तिरुपति बालाजी लड्डू प्रसादम में कथित मिलावटी घी आपूर्ति मामले की जांच बीकानेर तक पहुंची ,ED टीम कर रही जांच

अबतक इंडिया ब्रेकिंग  न्यूज 3 जून ।  तिरुपति  प्रसादम घी विवाद की जांच बीकानेर तक पहुंची,
ईडी की एंट्री से बढ़ी हलचल,
हैदराबाद से पहुंची ईडी की विशेष टीम ने बीकानेर में डाला डेरा,
कोयला गली स्थित एक प्रतिष्ठान पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच जारी,
तिरुपति बालाजी लड्डू प्रसादम में कथित मिलावटी घी आपूर्ति मामले से जुड़े तार खंगाल रही जांच एजेंसी,

घी सप्लाई चेन और कारोबारी लेन-देन की हो रही गहन पड़ताल,
सूत्रों के अनुसार ₹300 किलो वाले घी के ₹1200 किलो तक पहुंचने की जांच पर फोकस,
तिरुपति मंदिर तक सप्लाई के नेटवर्क और संपर्कों की भी हो रही पड़ताल,
पूर्व में एसआईटी भी बीकानेर पहुंचकर घी के नमूने ले चुकी है,
एक ही परिवार से जुड़े कारोबारियों की भूमिका जांच के दायरे में,
कार्रवाई के बाद व्यापारिक क्षेत्र में दिनभर चर्चा और हलचल का माहौल,
ईडी की जांच के बाद ही साफ होगा कि मामला सीधे तिरुपति घी विवाद से जुड़ा है या किसी वित्तीय अनियमितता से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *