अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 14 मई । आज बीकानेर सांसद व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे देशनोक आयेंगे।देशनोक सीएचसी में सांसद निधि कोष से निर्मित दो कक्षों व सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण करेंगे।केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर बीकानेर सीएमएचओ डॉ पुखराज ने तैयारियां का जायजा लेकर उचित दिशा-निर्देश दे चुके है।सोनोग्राफी मशीन कोरोना काल में दी गई थी जिसका आज लोकार्पण होगा।
देशनोक सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर की मांग
केंद्रीय मंत्री मेघवाल के आगमन को लेकर जहां एक ओर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं वहीं आमजन में दैनिक व सीएचसी की समस्याओं के समाधान की अपेक्षाएं हैं।पूर्व भाजपा पार्षद लक्ष्मण दान का कहना हैं कि देशनोक सीएचसी राजमार्ग पर स्थित हैं।साथ ही आसपास के 20 से ज्यादा गांवों की एकमात्र सीएचसी हैं।राजमार्ग पर आए दिन होनेवाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए देशनोक में ट्रॉमा सेंटर की अति आवश्यकता हैं।देशनोक ट्रॉमा सेंटर होने से दुर्घटना में घायल जो मरीज बीकानेर ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते जिंदगी की जंग हार जाते है ,उनकी जिंदगी बचाई जा सकती हैं।साथ ही देशनोक सीएचसी में लंबे समय से डिजिटल एक्सरे मशीन की मांग लंबित हैं।
प्रसूति व सामान्य वार्डो में मरीज भीषण गर्मी व लू से परेशान
देशनोक सीएचसी के प्रसूता वार्ड में में भर्ती प्रसूताओं को गर्मी व लू के मौसम में भारी परेशानियों को सामना करना पड़ता हैं।क्योंकि वार्ड में एसी(AC) की सुविधा नहीं हैं।कूलर है लेकिन भीषण गर्मी व लू के लिए पर्याप्त नहीं हैं।सामान्य वार्ड का लगभग यही हाल हैं।हॉस्पिटल में नियमित सफाई व्यवस्था भी राम भरोसे हैं।
देशनोक सीएचसी में लगातार बढ़ती आउटडोर मरीजों की संख्या के अनुपात में यहां नर्सिंग स्टॉफ व चिकित्सकों की संख्या भी पर्याप्त नहीं हैं।साथ ही रिक्त पद भरने के साथ साथ आवश्यकता के अनुसार नर्सिंग व चिकित्सकों के पद बढ़ाने की जरूरत हैं।










