अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 14 मई । जमीनी विवाद को लेकर आपसी रंजिश में रास्ता रोक कर मारपीट का मामला देशनोक थाने में दर्ज हुआ हैं। एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि लालमदेसर मगरा निवासी रामेश्वर लाल जाट ने महीराम,शाहब राम के खिलाफ रास्ता रोक कर पहले तो गाली-गलौज की फिर थाप-मुक्कों से मारपीट की। परिवादी की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में आरोपियों के खिलाफ 115(2),126(2),3(5) बीएनएस की धारा में मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच एएसआई चरणजीत सिंह को सौंपी गई हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी जमीन विवाद का बताया जा रहा हैं।










