अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 13 मई । देशनोक में रास्ता रोक कर गाली-गलौज व मारपीट का गंभीर प्रकरण सामने आया हैं।देशनोक थाने में पीड़ित की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ हैं।
प्रकरण की जानकारी देते हुए थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि देशनोक कड़ेला बास निवासी शिवलाल मेघवाल ने रास्ता रोक कर गाली-गलौज कर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए मनीष मेघवाल,ओमप्रकाश मेघवाल,कमल ढोली,भंवरलाल ढोली,मैना देवी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया हैं।मारपीट में शिवलाल को चोटें आई हैं।

दूसरी ओर मैनादेवी पत्नी केशुराम मेघवाल ने भी मारपीट के आरोप में शिवलाल मेघवाल ,जेठाराम,ओमप्रकाश सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं ।
देशनोक पुलिस ने जुर्म की धारा 115(2),126(2),110,189(2) में मामला दर्ज कर दोनों प्रकरणों की जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी हैं।









