Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अज्ञात वाहन से टक्कर से घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,मामला दर्ज

अज्ञात वाहन से टक्कर से घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम,मामला दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज 1 मई देशनोक । अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मृतक के भाई की रिपोर्ट पर देशनोक पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू की हैं।
देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के सहरसा निवासी मृतक के भाई रामभरोस की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ गफलत व लापरवाही से तेज गति से वाहन चलाकर टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया हैं।प्रकरण की जांच एसएसआई चरणजीत सिंह को सौंपी गई।

जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को पलाना स्थित होटल वीर तेजा के पास शाम साढ़े पांच बजे गणेश पैदल सड़क पार कर रहा था तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।घायल गणेश को देशनोक सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।ट्रॉमा सेंटर में भी प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।लेकिन 25 अप्रैल को घायल गणेश को फिर से बीकानेर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। 29 अप्रैल को घायल गणेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।देशनोक पुलिस अज्ञात मोटरसाइकिल की तलाश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *