अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 26 अप्रैल। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ के सादुलगंज स्थित आवास पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया और उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। मंत्री मेघवाल ने फन्ना बाबू के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

उन्होंने कहा कि फन्ना बाबू ने पूरी दुनिया में बीकानेर को अलहदा पहचान दिलाई। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने फन्ना बाबू के साथ बिताए लम्हों की यादें साझा की। इस दौरान शिव किशन अग्रवाल, श्री मनोहर लाल अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।









