Home » राज्य » राजस्थान के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी,कहीं गर्मी तो कहीं बारिश! लू का कहर भी जारी

राजस्थान के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी,कहीं गर्मी तो कहीं बारिश! लू का कहर भी जारी

अबतक इंडिया न्यूज 26 अप्रैल राजस्थान । प्रदेश में हर दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ गरमी अपने चरम पर है. वहीं बारिश भी थमने का नाम नहीं ले रही. कहीं पर भयंकर गर्मी तो कहीं पर बारिश।  प्रदेश  के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.

राजस्थान में आज 26 अप्रैल को मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें नागौर, जोधपुर, सिरोही, जैसलमेर, अजमेर, टोंक, करौली, भीलवाड़ा, धौलपुर, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और उदयपुर शामिल है.इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदा-बांदी, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर धूल के साथ तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है.

बीकानेर , नागौर समेत कई जिलों में लू का अलर्ट

अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जैसलमेर, नागौर और फलौदी सहित कई जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर उष्ण लहर और उष्ण रात्रि दर्ज होने के साथ ही कुछ जगहों पर मेघगर्जन और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी दर्ज की गई. वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री दर्ज किया जा रहा है, जो औसत सामान्य तापमान से अधिक है.सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में तथा न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस जवाई बांध पाली में दर्ज किया गया. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक बारिश गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर में 6.0 मिलीमीटर दर्ज की गई.

राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने तथा आगामी दो दिन कहीं-कहीं हीट वेव दर्ज होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज होने की संभावना है.एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दो दिन तक शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों तथा 28 और 29 अप्रैल को पश्चिमी भाग शेखावाटी क्षेत्र और पूर्वी भाग में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं पर धूल भरी आंधी व हल्की बूंदा-बांदी के साथ बारिश होने की संभावना है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *