Home » शिक्षा » राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी ,बेटियों ने रिजल्ट में फिर मारी बाजी,चेष्टा शर्मा ने किया Top

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी ,बेटियों ने रिजल्ट में फिर मारी बाजी,चेष्टा शर्मा ने किया Top

अबतक इंडिया न्यूज 24 मार्च । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. लगभग 10 लाख छात्र-छात्राएं इस परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है.

बोर्ड की 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी किया है, जिसमें कुल 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा. यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है. पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था.   इस साल मेरिट लिस्ट में  सीकर की चेष्टा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है. चेष्टा ने 99.00% अंक प्राप्त किया है.

10,66, 561 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे.एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी. छात्राओं का सफलता प्रतिशत 94.20रहा और छात्रों का सफलता प्रतिशत 93.63 रहा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पांचवी और आठवी बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी जारी किया है. पांचवी का परिणाम रहा 97.75 प्रतिशत रहा और आठवीं का 97.01 प्रतिशत परिणाम रहा.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • छात्र अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
  • “RBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *