अबतक इंडिया न्यूज 23 मार्च । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अटकलें लग रही हैं. दो बार दावे करने के बाद भी रिजल्ट की घोषणा नहीं की गई. पहले कहा गया था कि बोर्ड 20 मार्च को परिणाम घोषित कर सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद फिर 23 मार्च, सोमवार की तारीख तय की गई लेकिन तय तारीख पर भी नतीजे जारी नहीं हो सके. लेकिन अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तारीख पक्की कर दी है. यह बताया गया है कि 10वीं बोर्ड व प्रवेशिका परीक्षा-2026 का परिणाम 24 मार्च, मंगलवार को घोषित कर दिया जाएगा.
राजस्थान बोर्ड : 10 वीं के अभ्यर्थियों को रिजल्ट के टाइम का इंतजार था, रिजल्ट कल दोपहर 1 बजे जारी होगा |||#rbse #rajasthan
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@SecondaryAjmer) March 23, 2026









