Home » बिज़नेस » 22 से 24 मार्च तक ग्रामीण हाट में आयोजित होगा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रदर्शनी सह व्यापार मेला

22 से 24 मार्च तक ग्रामीण हाट में आयोजित होगा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रदर्शनी सह व्यापार मेला

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 21 मार्च। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत स्थानीय कारीगरों एवं लाभार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु 22 से 24 मार्च 2026 तक ग्रामीण हाट में प्रदर्शनी सह व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा।

एमएसएमई सहायक निदेशक  तरुण भटनागर ने बताया कि जिला प्रशासन व जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से आयोजित हो रहे इस मेले का उद्घाटन रविवार को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि करेंगी। यह मेला प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक आयोजित होगा। मेले में करीब 60 स्टॉल लगाई जाएगी।

भटनागर ने बताया कि मेले का उद्देश्य विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध कराना, व्यवसाय का विस्तार करना, नए अवसरों की तलाश, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना तथा नेटवर्किंग के माध्यम से ज्ञान वृद्धि करना है।

इस प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने हेतु पात्रता के अंतर्गत लाभार्थियों के पास विश्वकर्मा पहचान पत्र एवं उद्यम पंजीकरण होना अनिवार्य है। सभी पात्र लाभार्थियों को निशुल्क स्टॉल प्रदान किए जाएंगे। स्टॉल की संख्या सीमित होने के कारण पहले आवेदन करने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में