अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 21 मार्च । राज्य के नागौर जिले के डेह-बढ़ाणा में जेएस डब्ल्यू सीमेंट फैक्ट्री शुरू की गई हैं।फैक्ट्री द्वारा राजस्थान के विभिन्न देवस्थानों में श्रद्धा के साथ अपनी सीमेंट भेंट की हैं।शुक्रवार को कंपनी की ओर से देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में 800 बेग सीमेंट भेंट की गई।प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने कंपनी अधिकारियों का स्वागत कर आभार जताया हैं।

इस अवसर पर कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश दाधीच,सीमेंट व स्टील विक्रेता रामेश्वर लाल माली,जगदीश डांगी किसन कुमार ,पूर्व देशनोक पालिका उपाध्यक्ष हनुमान दान आदि मौजूद रहे।









