Home » युवा » राजस्थान दिवस पर गुरुवार को रवींद्र रंगमंच में होगी भव्य सांस्कृतिक संध्या

राजस्थान दिवस पर गुरुवार को रवींद्र रंगमंच में होगी भव्य सांस्कृतिक संध्या

 अबतक इंडिया न्यूज  बीकानेर, 18 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर 19 मार्च को रवींद्र रंगमंच में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बीकानेर के विभिन्न लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि कलाकार दलों में वर्षा सैनी व दल (भवाई–तराजू नृत्य), अफसान खान व दल (लंगा गायन), माने खां व दल (मांड गायन), गिरीश व दल (गणगौर गायन), अनिल बोड़ा व दल (रोबीला), शौकीन व दल (मशक वादन), नारायण रंगा व दल (हवेली संगीत) तथा वसीम व दल (राजस्थानी नृत्य) अपनी प्रस्तुति देंगे। शोभा व दल द्वारा गणगौर से संबंधित प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं—गीत, संगीत और नृत्य—का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए जनप्रतिनिधियों, कार्मिकों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूल कॉलेज विद्यार्थियों आदि को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *