अबतक इंडिया न्यूज 11 मार्च देशनोक ।मां करणी आदर्श विद्या मंदिर देशनोक के द्वारा संचालित पाबूजी राठौड़ सरस्वती संस्कार केंद्र देशनोक द्वारा बुधवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की शिक्षा से संबंधित जानकारियां साझा की गई । अभिभावकों ने बताया कि बच्चे शिक्षा ग्रहण के साथ -साथ संस्कारित भी हो रहे हैं । साथ ही बच्चों की दिनचर्या अनुशासित हो रही हैं ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ । सम्मेलन में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, केंद्र के भैया बहनों द्वारा गीत ,कविता ,और महिला द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। जिला संस्कार केंद्र प्रमुख राम सुखलाल ने मातृ शक्ति पर उद्बोधन दिया और विभाग सेवा प्रमुख सुमेर सिंह बारठ ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया । सम्मेलन में किसना राम नायक ,पूनम राम नायक, उम्मेदाराम मेघवाल एवम अन्य गण मान्य सज्जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रकल्प प्रमुख आसू दान द्वारा किया गया ।









