Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक: 48 घण्टे के बाद भी सुलग रही आग,आग के धुंए से बढ़ा प्रदूषण का खतरा,पूर्व पार्षद ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

देशनोक: 48 घण्टे के बाद भी सुलग रही आग,आग के धुंए से बढ़ा प्रदूषण का खतरा,पूर्व पार्षद ने उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 10 मार्च । रविवार की रात साढ़े 11 बजे 33 हजार मूंगफली की बोरियों से भरे एफसीआई गोदाम संख्या 5 में लगी आग अभी भी पूरी बुझी नहीं हैं।आग अभी भी सुलग रही हैं।आग से उठने वाले धुंए से आसपास में प्रदूषण का माहौल हो गया हैं।देशनोक पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में लगातार डटी हुई हैं।लेकिन अब अपर्याप्त संसाधनों की कमी खलने लगी हैं।चौंकानेवाली बात यह है कि अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर पहुंचने की कोई सूचना नहीं हैं।48 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद ऐसी प्रसाशनिक लापरवाही के कारण लोगो मे अब आक्रोश बढ़ने लगा हैं।
  आग के कारणों पर पूर्व पार्षद ने उठाए सवाल … कहीं कोई … 
       पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान ने 11.55 लाख किलो  मूंगफली के जलने व आग लगने के कारणों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की हैं।पूर्व पार्षद ने सीएम को भेजे पत्र में इस भीषण अग्निकांड  से हुए नुकसान की हाई लेवल जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही मांग की हैं ।साथ ही नुकसान की अधिकारिक आकलन रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की हैं।देशनोक में भविष्य में  ऐसी आगजनी की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए स्थानीय अग्निशमन की व्यवस्थाओं की पुख्ता दुरुस्तीकरण की भी मांग की हैं। आग के कारणों पर उठाए गए सवालों से कई सवाल पैदा हो रहे हैं जिनका खुलासा तो उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच से ही संभव हैं । क्यूंकि  11.55 लाख किलो  मूंगफली की कीमत वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार सात करोड़ रुपए से अधिक हैं ।
      देशनोक पालिका अग्निशमन प्रभारी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि देशनोक,नोखा व बीकानेर की (1×3) तीन दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में अभी भी लगी हुई हैं। पालिका अग्निशमन कर्मी मनफूल चौधरी,सुनीता सैनी,माया लोयल, मनोहर दान,धनराज बरासा,स्वरूप चारण की टीम लगातार तीसरे दिन भी आग बुझाने में जुटी हुई हैं।गोदाम में रखी मूंगफली की अधजली व पानी से भीगी हुई बोरियां एक ट्रैक्टर व लोडर की सहायता से अन्यत्र शिफ्ट की जा रही हैं जिससे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *