Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कल से देशनोक में होगा तीन दिवसीय निःशक्तजन विशाल सेवा शिविर का शुभारंभ,पूर्व संध्या पर हुआ पोस्टर का विमोचन

कल से देशनोक में होगा तीन दिवसीय निःशक्तजन विशाल सेवा शिविर का शुभारंभ,पूर्व संध्या पर हुआ पोस्टर का विमोचन

अबतक इंडिया न्यूज 23 फरवरी देशनोक । सोमवार को श्री करणी मंडल औषधालय भवन में निःशक्तजन की सेवार्थ देशनोक में मंगलवार से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय निःशुल्क विशाल शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। यह विशाल शिविर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग बीकानेर ,श्री महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर व बोथरा फाउंडेशन देशनोक (कोलकाता ) के संयुक्त तत्वाधान में 24 ,25 व 26 फरवरी को देशनोक स्थित श्री करणी मंडल औषधालय में आयोजित किया जायेगा।

शिविर का शुभारंभ श्री करणी माता मंदिर के शास्त्रोक्त आचार्य पं. नरेंद्र कुमार मिश्र व सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग बीकानेर के निदेशक एल.डी.पंवार सुबह 10 :30 बजे संयुक्त रूप से करेंगे । फाउंडेशन के श्रीमती जड़ाव देवी पत्नी-स्व.दीपचंद बोथरा ,कैलाश व अशोक बोथरा द्वारा सभी से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आह्वान किया गया हैं।

विमोचन कार्यक्रम में श्री महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर की परियोजना प्रभारी भंवर कंवर ,बोथरा फाउंडेशन के कैलाश बोथरा,विप्र फाउंडेशन देशनोक के संरक्षक रामनारायण ओझा,शिक्षाविद मुरलीधर गोयल,निवृतमान पार्षद नथमल सुराणा,चण्डी दान,पूर्व पार्षद व कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण दान,करणी मंदिर प्रन्यास उपाध्यक्ष सीता दान ,माधो दान,सुशील सुराणा,पानमल भूरा ,साधुमार्गी जैन संघ देशनोक अध्यक्ष मोतीलाल बुच्चा, भरत नाहटा,विजय कुमार खत्री,चेतन मल आंचलिया ,मनोज सेन सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में