Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल ,पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल ,पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

अबतक इंडिया न्यूज 19 फरवरी । राजस्थान में मौसम ने पिछले दो दिन में मौसम ने अचानक करवट बदली. एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से बीते चौबीस घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ ओले भी गिरे .बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. सरसों की तैयार फसल को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है. मौसम विभाग (IMD)के अनुसार, गुरुवार को मौसम साफ रहने के बाद  शुक्रवार( 20 फरवरी) को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है.

19 को मौसम रहेगा शुष्क

पूर्वानुमान के अनुसार 19 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिसके कारण आने वाले समय में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

20 फरवरी से फिर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में