Home » क्राइम » देशनोक :राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

देशनोक :राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 10 फरवरी । बीते रविवार को सुरधना चौहनन व सुरधना पड़िहारन मार्ग पर एक बाइक सवार ने राहगीर को टक्कर मारकर फरार हो गया।टक्कर में राहगीर घायल हो गया जिसका बीकानेर पीबीएम में इलाज जारी हैं।घायल के भाई की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ हैं।


जांच अधिकारी एएसआई हनुमंत सिंह ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी रविवार को दिन में 11 बजे के करीब सुरधना पड़िहारन निवासी रामलाल मेघवाल रोही से पैदल सुरधना पड़िहारन की सड़क के किनारे -किनारे अपने गांव जा रहा था।तभी उसी के गांव का बाइक सवार मोड सिंह पुत्र छैलू सिंह ने तेज गति व लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।घायल रामलाल को राहगीर व परिजन बीकानेर पीबीएम ले गए जहां उसका उपचार जारी हैं।रामलाल के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही हैं । घायल रामलाल के भाई पूनमचंद की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में मोडसिंह के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में