अबतक इंडिया न्यूज 14 जनवरी देशनोक । विकसित भारत रोजगार गारंटी विधेयक(VB-G-RAM G) के नवनियुक्त देशनोक भाजपा मंडल संयोजक सुशील परिहार का बुधवार को स्वागत किया गया।परिहार का साफा, शॉल व दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया।

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत-रोज़गार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G-RAM G) पारित होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं।कांग्रेस के प्रखर विरोध व भ्रामक प्रचार की रोकथाम के लिए भाजपा ने राजस्थान में रणनीतिक तौर पर प्रदेश से लेकर मंडल स्तर संयोजको की फौज तैयार की हैं।इसी कड़ी में देशनोक भाजपा मंडल के लिए VB-G-RAM G जन जागरण अभियान हेतु कर्मठ व तेज तर्रार नेता सुशील परिहार को संयोजक का दायित्व सौंपा हैं।परिहार प्रखर वक्ता होने के साथ साथ उच्च शिक्षित भी हैं।भाजपा संगठन की रीति-नीति के अच्छे जानकार हैं।परिहार भाजपा संगठन में कई अहम पदों पर अपना सफल दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

परिहार के स्वागत समारोह में भाजपा पार्षद चण्डी दान,पूर्व पार्षद गोपाल मोहता,देशनोक विफा अध्यक्ष कैलाश चन्द्र उपाध्याय, देशनोक विफा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश सेवग ,राम शर्मा आदि मौजूद रहे।








