Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रेलवे स्टेशन की दीवारें गंदी करने पर रेलवे की सख्त कार्रवाई, वसूला जुर्माना

रेलवे स्टेशन की दीवारें गंदी करने पर रेलवे की सख्त कार्रवाई, वसूला जुर्माना

अबतक इंडिया न्यूज 23 दिसंबर जोधपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन की दीवारों पर अनधिकृत रूप से पोस्टर चिपकाकर स्टेशन परिसर को गंदा करने के मामले में रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक स्थानीय व्यक्ति पर जुर्माना लगाया है।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक-दो दिन पूर्व एक युवक द्वारा जैसलमेर रेलवे स्टेशन की दीवारों पर किसी संस्था के पोस्टर चिपकाए गए थे, जिससे स्टेशन परिसर की स्वच्छता एवं सौंदर्य प्रभावित हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचित किया गया।

आरपीएफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक की पहचान की गई तथा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के आरोप में उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आर्थिक जुर्माना लगाया गया।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित स्टेशनों की स्वच्छता, सौंदर्य एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेशन परिसरों में गंदगी फैलाने अथवा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में