Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कोहरे का कहर, स्कूल बस और बोलेरो कैम्पर में आमने-सामने टक्कर ,12 घायल

कोहरे का कहर, स्कूल बस और बोलेरो कैम्पर में आमने-सामने टक्कर ,12 घायल

अबतक इंडिया न्यूज 15 दिसंबर जैसलमेर जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते सड़क हादसा हो गया. जोधा गांव के पास स्कूल बस और बोलेरो कैम्पर की आमने-सामने की भिड़ंत में 12 लोग घायल हो गए. इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं. गंभीर घायल 5 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया.

सदर थानाधिकारी प्रेमदान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटना हुई. पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रख जांच कर रही है. हादसे से कुछ समय यातायात बाधित हुआ. हादसा सुबह तब हुआ, जब कैम्पर गाड़ी जोधा से खुहड़ी जा रही थी. उसमें सवार लोग शादी से लौट रहे थे. तभी स्कूल की बस से टक्कर हो गई. दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गई. यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने एक दर्जन घायलों को निजी वाहनों से जैसलमेर के राजकीय जवाहिर अस्पताल पहुंचाया. वहां से डॉक्टरों ने 5 लोगों को जोधपुर रेफर कर दिया.

ये हुए घायल:

हादसे में बोलेरो सवार दुर्गा कंवर (50), पूनम (6) पुत्री गंगा सिंह, भवानी कंवर (23), सांग सिंह (10) पुत्र सबल सिंह, मालम कंवर (12), बिशन सिंह (20), दक्षा (7), अरुणा (12) और चंदू कंवर (19) घायल हुई. स्कूल बस में सवार यशपाल सिंह (15), उपेंद्र सिंह (10) और ज्ञानवर्धन सिंह(15) को भी चोटें आई. सूचना पर सदर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला. इधर, स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर ने अभिभावकों को चिंता में डाल दिया. अस्पताल में परिजनों की भीड़ हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में