Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 2 बसों में टक्कर, हादसे में करीब 15 यात्री घायल , ड्राइवर की लापरवाही से हुआ एक्सीडेंट

2 बसों में टक्कर, हादसे में करीब 15 यात्री घायल , ड्राइवर की लापरवाही से हुआ एक्सीडेंट

अबतक इंडिया न्यूज अजमेर 8 दिसंबर । अजमेर के शास्त्री नगर स्थित पशु चिकित्सालय के सामने आज सोमवार (8 दिसंबर) दोपहर करीब 12 बजे दो निजी बसों में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस मामले में बस ड्राइवर पर आरोप लगाए जा रहे हैं. मकराना से आ रही निजी बस के चालक पर यात्रियों ने आरोप लगाया कि वह बस को तेज रफ्तार से चला रहा था. यात्रियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार से जा रही थी और फिर ब्रेक भी नहीं लगे. इसी के चलते आगे खड़ी दूसरी निजी बस में तेज़ी से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अंदर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई.

कई यात्रियों के चेहरे पर आई चोट

टक्कर के बाद बस में सवार यात्री आगे वाली सीटों से टकरा गए, जिससे उनके चेहरे, नाक, मुंह और जबड़े पर चोटें आईं. हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन मौके की स्थिति बेहद भयावह थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंदर बैठे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी तेज़ धक्का लगा, जिससे लोग घबरा गए और बस में चीख-चिल्लाहट का माहौल बन गया.

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की. घायलों को निजी वाहनों व एंबुलेंस के जरिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (JLN Hospital) पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है. चिकित्सा कर्मचारियों के अनुसार, अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार देकर निगरानी में रखा गया है.

निजी बसों के खिलाफ एक्शन की मांग

इस दुर्घटना ने एक बार फिर निजी बस ड्राइवरों की लापरवाही को उजागर कर दिया है, जिनकी लापरवाही के चलते कई यात्रियों की जान जोखिम में पड़ जाती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निजी बसों की सख्त जांच और ड्राइवरों पर लगाम लगाने की मांग भी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में