Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 7 शहरों में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा

राजस्थान में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 7 शहरों में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा

अबतक इंडिया न्यूज जयपुर 4 दिसंबर । प्रदेश में दिसंबर के शुरुआती दिनों से ही ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों ही हिस्सों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहा है. कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा. खास तौर पर बीते 24 घंटे से पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं से प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. बीती रात 6 शहरों में 5 डिग्री या इससे नीचे दर्ज हुआ. वहीं फतेहपुर और लूणकरणसर में रात का पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंचने से ठिठुरन बढ़ गई है.

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही बुधवार रात को सात शहरों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया. फतेहपुर और लूणकरणसर सबसे अधिक ठंडे रहे, वहीं सीकर, नागौर, चूरू, दौसा और अलवर में भी तापमान में कमी देखी गई. बुधवार को प्रदेश में फतेहपुर सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.02 डिग्री सेल्सियस रहा. सीकर में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है, दर्ज हुआ. शेखावाटी के अन्य शहरों की बात करें तो चूरू में 4.7, पिलानी में कल रात का तापमान 5.8 और झुंझुनू में 6.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इन इलाकों में बर्फीली हवा चलने से धूप बेअसर हो गई है और जनजीवन पर गहरा असर पड़ा है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों और किसानों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. अगले दो दिन तक शीत लहर का असर बना रहेगा.

इन शहरों में रहा 5 डिग्री से नीचे तापमान

  • फतेहपुर – 2.2 डिग्री सेल्सियस
  • लूणकरणसर – 2.9 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर – 3.8 डिग्री सेल्सियस
  • नागौर – 4 डिग्री सेल्सियस
  • चूरू – 4.7 डिग्री सेल्सियस
  • दौसा – 4.8 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर – 5 डिग्री सेल्सियस

इन शहरों में रहा 10 डिग्री से भी नीचे तापमान:

 प्रदेश के अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है. झुंझुनू 6.1, करौली 6.3, श्रीगंगागनगर 7.5, वनस्थली में 7.8, बीकानेर 8.2, सिरोही में 8.7, जैसलमेर 9.6, बारां में 10.4 और जयपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है. पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. पर्वतीय इलाकों और खुले मैदानी क्षेत्रों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है.

मौसम विभाग ने जताया अनुमान:

 राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और गिरावट होने की संभावना है. आगामी 2-3 दिन राज्य के शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री दर्ज होने और कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी जिलों में भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, हालांकि बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 29.8 था, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा, लेकिन रात का पारा 14 डिग्री दर्ज हुआ. जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में भी रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *