Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक सहित जोधपुर मंडल के 63 स्टेशनों पर 62 करोड़ से बन रहे प्लेटफॉर्म शेल्टर

देशनोक सहित जोधपुर मंडल के 63 स्टेशनों पर 62 करोड़ से बन रहे प्लेटफॉर्म शेल्टर

अबतक इंडिया न्यूज 1 दिसंबर जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के तहत जोधपुर मंडल के 63 रेलवे स्टेशनों पर 62 करोड़ रुपए की लागत से प्लेटफॉर्म शेल्टर विकसित किए जा रहे हैं। यह कार्य वर्तमान में तेजी से प्रगति पर है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शेल्टर निर्माण और मौजूदा ढांचों के विस्तार का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है, जिससे ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को धूप व बारिश से बेहतर सुरक्षा मिल सके।

उन्होंने बताया कि जिन प्रमुख स्टेशनों पर शेल्टर विकसित किए जा रहे हैं, उनमें बाड़मेर,बालोतरा,जालोर, फलोदी,रामदेवरा,डेगाना, मेड़ता रोड,नागौर,सुजानगढ़, देशनोक,भगत की कोठी, जैसलमेर,मकराना,कुचामन सिटी,पोकरण,उदारामसर, बड़ी खाटू,मारवाड़, मथानिया, पीपाड़ रोड और बिलाड़ा सहित कई स्टेशन शामिल हैं।

शशिकिरण के अनुसार जोन के जोधपुर,जयपुर,अजमेर और बीकानेर मंडलों में प्लेटफॉर्म शेल्टर लगाने व उनके विस्तार के लिए कुल 262 करोड़ रुपए की परियोजना पर काम चल रहा है,जबकि प्लेटफॉर्म की लंबाई व ऊंचाई बढ़ाने पर 80 करोड़ रुपए अलग से खर्च किए जा रहे हैं।

क्या है प्लेटफॉर्म शेल्टर

प्लेटफॉर्म शेल्टर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को धूप,बारिश व मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाने वाली छत जैसी संरचना होती है,जो प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करती है। रेलवे बढ़ती जरूरत के अनुसार इनका लगातार विस्तार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में