Home » धर्म » राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ-यात्रा का विभिन्न उपनगरों में हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन ,हम बदलेंगे तो युग बदलेगा का दिया संदेश

राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ-यात्रा का विभिन्न उपनगरों में हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन ,हम बदलेंगे तो युग बदलेगा का दिया संदेश

राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ-यात्रा

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 30 अक्टूबर । 1925 से अनवरत प्रज्जवलित अखंड ज्योति एवं 108 तीर्थों का जल समाहित किये दिव्य कलश लेकर शांतिकुंज हरिद्वार से रथ यात्रा मुरली मनोहर मंदिर गौशाला पहुंची। जहां शताब्दी महोत्सव निमित्त गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गायत्री महायज्ञ, गौपूजन और अखंड ज्योत की आरती की गई।

राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ-यात्रा
राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ-यात्रा

बीकानेर महानगर रथ-यात्रा प्रभारी व ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि रथ-यात्रा के माध्यम से गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचार क्रांति अभियान हम बदलेंगे तभी युग बदलेगा का संदेश घर-घर दिया जा रहा है। सर्व समाज को गायत्री मंत्र के माध्यम से राष्ट्र में नवचेतना जागृत करते हुए सुसंस्कृत व्यक्तित्व निर्माण करना ही इस रथ-यात्रा का मूल उद्देश्य है। कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण संवर्धन और नशा मुक्त सुशिक्षित भारत का अभियान निरन्तर गतिशील है जिसके सुखद परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।

251 दीपक प्रज्जवलन कर संगीतमय दीप-यज्ञ
251 दीपक प्रज्जवलन कर संगीतमय दीप-यज्ञ

251 दीपक प्रज्जवलन कर संगीतमय दीप-यज्ञ

रथ-यात्रा का रमनलाल गहलोत, राजकुमार व्यास, अमित ओमप्रकाश सारस्वत, कमल गहलोत, भंवरलाल व्यास, डाॅ विजय शंकर आचार्य, रमेश हर्ष, हरिसिंह गौड़ तथा मुकेश व्यास द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। यह रथ-यात्रा मुरली मनोहर मंदिर भीनासर से रवाना होकर बाबा रामदेव मंदिर, किसमीदेसर, लक्ष्मीनाथजी मंदिर, चौड़ी लाइन गंगाशहर, भट्टड़ स्कूल, करनीमाता मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर सुजानदेसर, श्रीराम सर, रानीसर तथा करमीसर होते हुए रामबाग पार्क मुरलीधर व्यास कालोनी पहुंची जहां 251 दीपक प्रज्जवलन कर संगीतमय दीप-यज्ञ किया गया तथा अखंड ज्योत सहित कलश का पूजन कर महाआरती की गई।

यज्ञाचार्य पवन औझा और जगजीत द्वारा पुर्णाहुति करवाई गई तथा एडवोकेट विजय शंकर हर्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्रीय यात्रा प्रभारी ने बताया कि रथ-यात्रा की व्यवस्था में हरि सिंह गौड़, मधुसूदन व्यास, शोभा सारस्वत, ललिता शर्मा, डाॅ सोनाली सक्सेना, मधुबाला शर्मा, शिवनरेश सिंह चौहान, ईंजीनियर अमर सिंह वर्मा, अविनाश गोयल, सुल्ताना राम सिद्ध, सतीश तंवर, राजीव मित्तल, प्रवीण तंवर, जगजीत सिंह जाखड़ तथा राधेश्याम नामा ने सहयोग प्रदान किया।

ये भी पढ़ें 

शुक्रवार को रथ-यात्रा का यह रहेगा कार्यक्रम

राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा शुक्रवार को रामबाग पार्क मुरलीधर व्यास नगर में प्रातःकाल यज्ञ में आहुतियां देकर प्रारंभ होगी जो आजाद पार्क, भगवान परशुराम द्वार, गोकुल सर्किल, धर्मनगर द्वार, एक्सीलेंट एकेडमी, नयाशहर थाना, परशुराम चौराहा, सीताराम गेट, जस्सूसर गेट, पारीक चौक, सोनगिरी कुआं, दाऊजी मंदिर, जोशीवाड़ा, कोटगेट, रतनबिहारी पार्क, सार्दूल सिंह सर्किल, सरश्वती मंदिर होते हुए पब्लिक पार्क स्थित भगवान परशुराम सर्किल शाम को छह बजे पहुंचेगी।  यहां दीपमाला और महा आरती का आयोजन किया जाएगा। बीकानेर जिले में 61 दिन की रथ-यात्रा पूर्ण कर चुरु जिला के तारानगर के लिए प्रस्थान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *