अबतक इंडिया न्यूज 16 जुलाई । आज सावन कृष्ण षष्ठी तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, शोभन योग, गर करण है. आज उत्तर का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह 05:46 ए एम से पूरे दिन है, वहीं भद्रा और पंचक भी हैं. पंचक पूरे दिन रहेगा, वहीं भद्रा रात में 09:01 बजे लगेगी, जिसका वास स्थान धरती पर है. इस भद्रा में शुभ कार्य वर्जित रहेंगे.बुधवार का दिन राशि जातकों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। गौरी-शंकर पुत्र गणेश जी के आशीर्वाद से आज का दिन मेष, कन्या समेत सिंह राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। यहां देखें सभी 12 राशियों का राशिफल विस्तार से।
मेष – श्रावण के पवित्र माह में आज गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा द्वादश रहेंगे। द्वादश व्यय का भाव है। कॅरियर प्रोग्रेस को लेकर छात्र जल्दबाजी व परेशान मत हों ; सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। न्यू बिज़नेस डील में सफल रहेंगे। जाँब में न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी।ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।
- आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें। चावल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ रंग – लाल व नारंगी।
- आज का शुभ अंक -04 व 07
वृष– चन्द्रमा एकादश तथा गुरु द्वितीय भाव में रहेंगे। बिजनेस में तनाव लेकिन बहुत जल्द प्रगति की सम्भावना है। जाँब में विवादों से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
- आज का उपाय – शिवपुराण का नियमित पाठ करें।
- शुभ रंग – नीला व आसमानी ।
- आज का शुभ अंक – 04 व 07
3 मिथुन– गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा दशम गोचर में हैं। आज का दिन बिजनेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जाँब में प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। पारिवारिक विवाद को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
- आज का उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ तथा सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग -हरा व सफेद।
- आज का शुभ अंक -05 व 08
4 कर्क-चन्द्रमा आज प्रातःकाल गुरु राशि मीन में प्रवेश करेंगे। अभी जांब परिवर्तन में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जाँब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
- आज का उपाय – भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें व मीठे फलों का दान करें।
- शुभ रंग -लाल व नारंगी।
- शुभ अंक -04 व 06
5 सिंह -एकादश सूर्य व मिथुन के गुरु इधर प्रत्येक कार्यों में सफलता दे रहे हैं। चन्द्रमा अभी आज प्रातःकाल मीन में है। शुक्र गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जाँब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
- आज का उपाय -सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान शिव जी की उपासना करें।
- शुभ रंग – नारंगी व लाल।
- आज का शुभ अंक – 04 व 06
कन्या – चन्द्रमा मीन यानी सप्तम भाव में रहकर धार्मिक कार्य करवाएंगे। बिजनेस में बड़ी सफलता से खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या अपने बड़े भाई से शेयर करें।
- आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें । तिल व चावल का दान करें।
- शुभ रंग – पीला व लाल।
- आज का शुभ अंक -05 व 08
तुला– चन्द्रमा खष्ठम व गुरु नवम रहेंगे। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
- आज का उपाय –क्रोध से बचें। तिल व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।
- शुभ रंग –पीला व हरा।
- आज का शुभ अंक — 04 व 07
वृश्चिक– राशि स्वामी मंगल दशम तथा चन्द्रमा पँचम रहेंगे। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति करेंगे। धार्मिक यात्रा से दिन आनन्द से भरा रहेगा। कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में स्किन प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
- आज का उपाय -शिव पुराण का पाठ करें। माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल का दान करें।
- शुभ रंग –हरा व पीला।
- आज का शुभ अंक –01व 02
धनु-धन का आगमन होगा। चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य सप्तम रहेंगे। जाँब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में बीपी से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय – श्रावण माह में प्रतिदिन शिवपुराण का पाठ करें। गुड़ का दान भी करें।
- शुभ अंक –04 व 08
- आज का शुभ रंग – पीला व लाल
मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा तृतीय रहेंगे। जाँब प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा। आप मनोबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अब कॅरियर को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जाँब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।
- आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको मोदक व दूर्वा अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें
- शुभ अंक -05 व 07
- आज का शुभ रंग -हरा व आसमानी
कुम्भ -आप परिवार में कोई नवीन कार्य से मन प्रसन्न रह सकता है। जाँब कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जाँब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
- आज का उपाय – भगवान गणेश जी के मंदिर जाएं व फल, अन्न सहित गुड़ का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।
- शुभ रंग –हरा व नीला।
- आज का शुभ अंक – 05 व 09
मीन– सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा इसी राशि में शुभ हैं लेकिन राहु स्वास्थ्य खराब कर सकता है। स्टूडेंट्स का कॅरियर अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे । जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें।
- आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।
- शुभ रंग –हरा व नीला।
- आज का शुभ अंक –02 व 03