Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » महारानी कॉलेज में मजार , मामले ने पकड़ा तूल, गेट के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ क‍िया

महारानी कॉलेज में मजार , मामले ने पकड़ा तूल, गेट के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ क‍िया

अबतक इंडिया न्यूज 15 जुलाई जयपुर । महारानी कॉलेज में मजार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार को धारोघर बचाव समिति के अध्‍यक्ष भारत शर्मा ने महारानी कॉलेज के बाहर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ क‍िया. कॉलेज की छात्राएं और हिंदूवादी संगठन मौजूद रहें. सूचना पर DCP साउथ दिगंत आनंद, एडिशनल DCP ललित शर्मा और पुलिस का भारी जाप्ता मौके पर पहुंचा.

हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा  

सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी महारानी कॉलेज के अंदर नहीं जाने द‍िया गया. प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज के बाहर रोड पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा. भारत शर्मा धरोहर बचाव समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने जांच कमेटी गठित की है. 10 दिन का समय मांगा था. दस दिन का समय भी बीत गया, इसके बाद भी मजार अभी तक नहीं हटा. उन्होंने कहा क‍ि सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है.

मजार हटाने के लिए पुलिस को सौंपा ज्ञापन 

भारत शर्मा ने कहा कि अगर समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे. उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपा. छात्राओं ने कहा कि गर्ल्स कॉलेज में सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खतरा बताया. कार्रवाई की मांग की. पुलिस का कहना है कि ज्ञापन दिया है, नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

महारानी कॉलेज में 3 मजार मिली 

महारानी कॉलेज में पम्प हाउस के पास 3 मजार मिली है. सरकार की ओर से जांच कमेटी गठित की गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मजार 20 साल पुरानी है. कांग्रेस विधायक अमीन कागजी का कहना है कि क़रीब 165 साल पुरानी मजार है. हिन्दूवादी संगठनों का कहना है कि ये अभी हाल ही में बनी है. अब जांच कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में