Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आखिरकार भाजपा ने की कोलायत विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा

आखिरकार भाजपा ने की कोलायत विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा

अबतक इंडिया न्यूज 9 जुलाई। लंबे जद्दोजहद के बाद आखिरकार भाजपा ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर ही दी।बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया द्वारा जारी सूची के अनुसार बरसलपुर मंडल के लिए खेत सिंह भलूरी,गौडू मंडल के लिए श्रीराम धायल,बज्जू मंडल के लिए सुभाष ज्याणी,कोलायत मंडल के लिए धर्मवीर गिरी,हदा मंडल के लिए चोरुराम मेघवाल पलाना मंडल के लिए रामरतन सियाग व देशनोक मंडल के लिए पवन कुमार को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

राजनीतिक दृष्टिकोण से जातीय समीकरण साधने की भरसक कोशिश की गई है।धरातल पर जातीय समीकरण साधने के प्रयास कितने कारगर साबित होंगे ये तो आनेवाले पंचायत व पालिका चुनाव के परिणाम ही बतायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में