Home » खेल » भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

अबतक इंडिया न्यूज 14 नवंबर । भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक फाइनल में आखिरी गेंद पर हराकर एशिया कप का खिताब जीत लिया. भारत का यह नौवां एशिया कप का खिताब है. एक समय भारतीय टीम का स्कोर 217/6 था. यहां से टीम का मुकाबले में लौटना मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन मनल चौहान और मोहित उलवा ने बाजी पूरी तरह से पलट दी. दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी हुई. मनल के आउट होने के बाद मोहित ने आखिरी विकेट के लिए 30 रन जोड़कर भारत को जीत दिला दी. आखिरी गेंद पर भारत को तीन रन चाहिए थे. मोहित ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया.

ओमान के अल अमीरात स्थित मिनिस्ट्री टर्फ-2 मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन का स्कोर बनाया. टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए ओपनर उस्मान खान ने 107 रन की शतकीय पारी खेली. उन्होंने 111 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए. इसके अलावा अब्दुल कादिर और कप्तान फरहान युसूफ ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. कादिर ने 54 गेंदों में तीन चौके और आठ छक्कों के साथ 80 रन की विस्फोटक पारी खेली. वहीं, फरहान ने 60 गेंदों में 63 रन बनाए. फरहान के बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले.
पारी के अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को 340 रन के अंदर रोक दिया. काव्य पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं, चिगुरुपति वेंकट ने तीन विकेट लिए. अर्जुन राजपूत को भी एक सफलता मिली.
भारत की प्लेइंग-11
लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सावसानी, काव्या पटेल और चिगुरुपति वेंकट.
पाकिस्तान की प्लेइंग-11
उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जाहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्यम, रिजवानुल्लाह और नकाब शफीक.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *