एसीबी का खौफ: देशनोक चेयरमैन चुनाव में कांग्रेस का ‘सरिता’ दांव, ओमप्रकाश निर्दलीय मैदान में; नामांकन वापसी तक सस्पेंस कायम
अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 16 सितंबर । देशनोक नगरपालिका अध्यक्ष पद का मुकाबला अब महज एक राजनीतिक जंग न रहकर कानूनी दांव-पेंच, रणनीति और जबरदस्त सस्पेंस की पटकथा बन चुका है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पट्टा जांच का खौफ साफ तौर पर नजर आया। कानूनी शिकंजे से बचने के लिए…



