Home » राजस्थान » उत्कृष्ट कार्य के लिए बीकानेर जिले के युगेश दत्त गौड़, सहायक प्रोग्रामर जोधपुर निदेशालय में सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए बीकानेर जिले के युगेश दत्त गौड़, सहायक प्रोग्रामर जोधपुर निदेशालय में सम्मानित

अबतक इंडिया न्यूज 15 अगस्त बीकानेर।15 अगस्त, 2026 को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  को राजस्थान सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग तथा प्राविधिक शिक्षा निदेशालय (प्रशिक्षण) द्वारा राज्य एवं विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले राजकीय कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग एवं प्राविधिक शिक्षा (प्रशिक्षण), क्षेत्रीय कार्यालय, बीकानेर में पदस्थापित युगेश दत्त गौड़, सहायक प्रोग्रामर को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं राजकीय सेवा के दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए निदेशक, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा जोधपुर स्थित निदेशालय में प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 गौड़ को प्रदान किया गया यह सम्मान उनके तकनीकी कार्यों के प्रति **निष्ठा, समर्पण, कर्तव्यपरायणता एवं जिम्मेदारी** का परिचायक है। सम्मान प्राप्त करने पर  गौड़ ने विभागीय अधिकारियों एवं निदेशक  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
गौड़ की इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों एवं परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *