Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » युवा संजय को बीकानेर देहात जिला कांग्रेस में मिली जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी

युवा संजय को बीकानेर देहात जिला कांग्रेस में मिली जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 9 जुलाई । बीकानेर जिला देहात कांग्रेस की नव घोषित जिला कार्यकारिणी में देशनोक के युवा कांग्रेसी नेता एडवोकेट संजय गोयल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा जारी बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी में  एड .संजय गोयल को जिला प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
     एड .संजय गोयल युवा कांग्रेस में अपनी संगठनात्मक सेवाए दे चुके हैं।उच्च शिक्षित ,शांत व मिलनसार स्वभाव के साथ एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप पार्टी में सक्रिय रहते हैं।साथ ही गोयल की धरातल की जनसमस्याओं के प्रति  मुखरता व गंभीरता ,उनकी कार्यशैली की दक्षता को दर्शाती हैं।चुनावी राजनीति में भी वो स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी राजनीतिक कौशलता दिखा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *