Home » धर्म » अक्टूबर में नवरात्रि कब से है? कलश स्थापना का मुहूर्त क्या है, यहां देखें प्रतिपदा से महानवमी तक का कैलेंडर

अक्टूबर में नवरात्रि कब से है? कलश स्थापना का मुहूर्त क्या है, यहां देखें प्रतिपदा से महानवमी तक का कैलेंडर

शारदीय नवरात्रि 2026

अबतक इंडिया न्यूज 30 सितंबर । हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित हैं। इस दिन भक्त मां दुर्गा की पूरे विधि विधान के साथ उपासना करते हैं साथ ही इन दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा भी की जाती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति शारदीय नवरात्रि का व्रत पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि का आरंभ इस बार कब से होने जा रहा है। जानें शारदीय नवरात्रि का महत्व और नवरात्रि व्रत की पूरा लिस्ट।

शारदीय नवरात्रि 2026
शारदीय नवरात्रि 2026


शारदीय नवरात्रि 2026 घटस्थापना कब होगी

ज्यौतिषीय पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर से होने जा रहा है। यानी घटस्थापना इस दिन की जाएगी और 19 अक्टूबर को नवमी पूजन किया जाएगा और 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। शारदीय नवरात्रि के दौरान घर और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ नवरात्रि का व्रत करता है उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

शारदीय नवरात्रि 2026 तारीख  

 

  • शारदीय नवरात्रि पहला दिन
    11 अक्टूबर 2026
  • शारदीय नवरात्रि दूसरा दिन
    12 अक्टूबर 2026
  • शारदीय नवरात्रि तीसरा दिन
    13 अक्टूबर 2026
  • शारदीय नवरात्रि चौथे दिन14 अक्टूबर 2026
  • शारदीय नवरात्रि पांचवें दिन
    15 अक्टूबर 2026
  • शारदीय नवरात्रि छठे दिन
    16 अक्टूबर 2026
  • शारदीय नवरात्रि सातवें दिन
    17 अक्टूबर 2026 बता दें कि सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर को सुबह में 4 बजकर 32 मिनट से आरंभ होगी
  • शारदीय नवरात्रि सातवें दिन की 18 अक्टूबर 2026 बता दें कि इस दिन भी सुबह में 8 बजकर 29 मिनट तक सप्तमी तिथि रहेगी। इसलिए इस दिन भी सप्तमी का नवरात्रि माना जाएगा। क्योंकि, सूर्योदय के साथ सप्तमी तिथि व्याप्त रहेगी।
  • शारदीय नवरात्रि आठवें दिन
    19 अक्टूबर 2026
  • शारदीय नवरात्रि नौंवे दिन
    20 अक्टूबर 2026 दोपहर में 12 बजकर 51 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगा।
  • विजय दशमी 2026 20 अक्टूबर 2026 शास्त्रों के अनुसार, दशमी तिथि जिस दिन शाम के समय होती है दशहरा के पर्व उसी दिन मनाया जाता है।

शारदीय नवरात्रि 2026 महत्व
बता दें कि शारदीय नवरात्रि का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है पर्व है। इस समय मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, 9 दिनों तक मां दुर्गा का महिषासुर के साथ भयंकर युद्ध चला था। अंत में मां दुर्गा का महिषासुर का वध किया था। नवरात्रि के इन 9 पावन दिनों में दुर्गा सप्तशती की पाठ करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *