Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दुःखद हादसा : डिग्गी में डूबने से कॉन्स्टेबल की मौत,पैतृक गांव मे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

दुःखद हादसा : डिग्गी में डूबने से कॉन्स्टेबल की मौत,पैतृक गांव मे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 15 जुलाई । देशनोक थाना क्षेत्र के गांव केसरदेसर जाटान में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहाँ राजस्थान पुलिस में कार्यरत एक जांबाज युवा कांस्टेबल की खेत की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को कांस्टेबल का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहाँ नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

 

देशनोक थानाधिकारी (SHO) सुमन शेखावत ने बताया कि केसरदेसर जाटान निवासी व बीकानेर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पदास्थापित कांस्टेबल रामनिवास (26) पुत्र पन्नाराम सारण की खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया। इस संबंध में मृतक के पिता पन्नाराम सारण की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।

https://abtakindianews.com/
https://abtakindianews.com/

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

पोस्टमॉर्टम के बाद कांस्टेबल रामनिवास का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव केसरदेसर जाटान लाया गया। गांव के मुक्तिधाम में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी।
इस अत्यंत दुखद अवसर पर बीकानेर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सीआई चीमाराम, देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत, सरपंच रामदयाल कस्वां, रामचंद्र कस्वां सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी, साथी जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। युवा कांस्टेबल के निधन से पूरे क्षेत्र और पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *