Home » राजस्थान » देशनोक में पालिका द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, उत्साह के साथ नागरिक व विद्यार्थी हुए शामिल

देशनोक में पालिका द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, उत्साह के साथ नागरिक व विद्यार्थी हुए शामिल

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 14 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व देशनोक नगरपालिका द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. देशभक्ति के जयकारों व स्वतंत्रता संग्रामकालीन देशभक्ति के गीतों के साथ धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पालिका अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे देशनोक पालिका से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए पालिका पहुंची। तिरंगा यात्रा मे शामिल स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक व विद्यार्थियों ने हाथों मे तिरंगा लिए गगनचूम्बी देशभक्ति के जयकारों से देशनोक को राष्ट्भक्ति  व देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया.शाम को पालिका परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *