Home » राजस्थान » देशनोक नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था को मिली नई रफ़्तार, 5 नए इलेक्ट्रिक ऑटो टिप्पर स्वछता अभियान में शामिल

देशनोक नगर पालिका की स्वच्छता व्यवस्था को मिली नई रफ़्तार, 5 नए इलेक्ट्रिक ऑटो टिप्पर स्वछता अभियान में शामिल

देशनोक। नगर पालिका देशनोक द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। पालिका द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन) व्यवस्था को गति देने के लिए 5 नए इलेक्ट्रिक ऑटो टिप्परों को बेड़े में शामिल किया गया है।

शुक्रवार को अधिशाषी अधिकारी (EO) रविन्द्र सिंह ने इन सभी नए इलेक्ट्रिक ऑटो टिप्परों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ देशनोक की दिशा में अहम कदम

अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि इन नए वाहनों के शामिल होने से शहर के प्रत्येक वार्ड और गली-मोहल्ले में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से हो सकेगा। इसके अलावा, ये वाहन पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के कारण शहर में प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में भी मील का पत्थर साबित होंगे।

कार्यक्रम में यह गणमान्य लोग रहे मौजूद

देशनोक नगर पालिका
देशनोक नगर पालिका

वाहनों को रवाना करने के अवसर पर पूर्व प्रन्यास अध्यक्ष कैलाश दान, डाल चंद सोनी, भाजपा नेता कैलाश दान, जमादार भंवर लाल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं शहर के कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पालिका के इस प्रयास की सराहना की और नागरिकों से भी देशनोक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *