अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 11 दिसंबर । देशनोक कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में विद्यालय में गठित मानक क्लब द्वारा एक्सपोज़र विजिट का आयोजन किया गया ।मानक क्लब के प्रभारी व्याख्याता सुभाष पंवार ने बताया कि एक्पोजर विजिट दल को कार्य वाहक प्रधानाचार्य शिवनारायण गोयल ने हरी झंड़ी देकर रवाना किया।

मानक क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों द्वारा सारुंडा केबल फैक्ट्री नोखा (बीकानेर) में विजिट करवाई गई ।इस गतिविधि में मानक क्लब के रिसोर्स पर्सन मुकेश मोदी ने केबल फैक्ट्री में केबल के निर्माण की प्रक्रिया के बारे मे विस्तार से बताया एवम इसके मानक आदि के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों ने काफी उत्साह से केबल निर्माण के प्रत्येक चरण को अच्छे से समझने का प्रयास किया।
View this post on Instagram
A post shared by Laxminarayan Sharma Press (@lakshminarayan.sharma.press)
विजिट के बाद विद्यार्थियों के लिए मुकेश मोदी द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।मानक क्लब मेंटर द्वारा इस अविस्मरणीय विजिट हेतु श्री मुकेश जी मोदी और मानक ब्यूरो जयपुर शाखा का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस विजिट में विद्यार्थियों के साथ उप प्रधानाचार्य श्रीमती दौलत चारण, व्याख्याता सुभाष पँवार एवम वरिष्ठ अध्यापक मांगीलाल दैय्या,श्रीमती अंशू तँवर का मार्गदर्शन रहा।










