अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 26 मई । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बीकानेर दौरे के दूसरे दिन आज बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संगठित अपराधों पर कड़ा प्रहार करने और अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। इस बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ,डीजीपी राजीव शर्मा ,संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ,आईजी ओमप्रकाश ,कलेक्टर निशांत जैन ,एसपी मृदुल कच्छावा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।












