Home » राजनीति » देशनोक में भाजपा का चुनावी अभियान तेज, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने प्रत्याशियों से किया संवाद, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने वार्ड 16 में किया जनसंवाद, वार्ड 5, 9, 12 एवं 25 में चुनाव कार्यालयों का हुआ उद्घाटन

देशनोक में भाजपा का चुनावी अभियान तेज, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने प्रत्याशियों से किया संवाद, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने वार्ड 16 में किया जनसंवाद, वार्ड 5, 9, 12 एवं 25 में चुनाव कार्यालयों का हुआ उद्घाटन

देशनोक में भाजपा का चुनावी अभियान

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 6 सितंबर । देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का  चुनावी अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। चुनाव प्रचार के तहत भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ का आगमन हुआ। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के साथ विस्तृत बैठक कर चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिला प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया और आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके पश्चात श्रीमती राठौड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने किया जनसंवाद

विजय अभियान के तहत देशनोक के सभी वार्डों में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में वार्ड 16 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद किया और मतदान की अपील की। विधायक भाटी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर पहुंचकर जनता से आत्मीय संवाद स्थापित करें और भाजपा की विकास व जनसेवा की सोच को हर नागरिक तक पहुंचाएं।

चार प्रमुख वार्डों में खुले चुनावी कार्यालय

नगरपालिका चुनाव की गतिविधियों को गति देने के लिए वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी रमेश शर्मा, वार्ड 25 से रामकंवरी जाजड़ा, वार्ड 12 से सोनू कंवर तथा वार्ड 5 से बाबू नायक के समर्थन में चुनाव कार्यालयों का भव्य उद्घाटन हुआ। इन कार्यालयों के माध्यम से वार्डों में कार्यकर्ताओं के समन्वय, डोर-टू-डोर जनसंपर्क और चुनावी अभियानों को संचालित किया जाएगा। प्रधान चुनाव कार्यालय से विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा वार्डवार चुनावी गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में डटे

देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नथमल सुराणा, मेघदान चारण, नथुराम कड़ेला, रुक्मणी देवी, बाबू नायक, अनिल सारड़ा (C.A.), मैना कंवर, ललिता देवी, रमेश चन्द्र उपाध्याय, काना राम धूरखवाल, शिव दयाल बारड़, सोनू कंवर (समर्थित), देवेन्द्र सिंह चारण, मुन्नी देवी, ममोल देवी, गोपाल राम मेघवाल, लीला देवी नाहटा, राधा देवी, रूप दान चारण, विनोद दान चारण, लीला देवी सोनार, सीता दान बारड़, श्याम सिंह चारण, चन्दा देवी एवं राम कंवरी अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि सर्वसमाज के सहयोग से पार्टी जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.