Home » राजनीति » निकाय चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, CM आज बीकानेर में मेगा रोड शो करेंगे

निकाय चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, CM आज बीकानेर में मेगा रोड शो करेंगे

निकाय चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज़ 6 सितंबर।राजस्थान मे अब निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया हैं ।  नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में मेगा रोड शो करेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद अजमेर में प्लाजा सिनेमा से पड़ाव तक रोड शो करेंगे. दोपहर में बीकानेर के गोकुल चौक और शाम को जोधपुर के जालोरी गेट से रोड शो शुरू होगा. मुख्यमंत्री संगठनात्मक बैठकें भी लेंगे और रात 9 बजे तक जयपुर लौटने का कार्यक्रम है.

CM भजनलाल का आज मेगा रोड शो, अजमेर-बीकानेर-जोधपुर में दौरा

नगर निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के तीन बड़े शहरों में मेगा चुनावी दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में रोड शो के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे. कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुबह 10:25 बजे जयपुर से रवाना होकर किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद अजमेर में प्लाजा सिनेमा से पड़ाव तक रोड शो करेंगे. दोपहर में बीकानेर के गोकुल चौक से रोड शो की शुरुआत होगी. इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री जोधपुर पहुंचेंगे, जहां जालोरी गेट से रोड शो प्रस्तावित है. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री संगठनात्मक बैठकें भी लेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. कार्यक्रम के मुताबिक भजनलाल शर्मा रात करीब 9 बजे तक जयपुर लौटेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *