Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पर सियाग ने फहराया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज

बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय पर सियाग ने फहराया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज

अबतक इंडिया न्यूज 26 जनवरी बीकानेर । जिला कांग्रेस कमेटी देहात, बीकानेर द्वारा सोमवार को  भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के महान पर्व पर एक भव्य एवं गरिमामय समारोह रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में प्रातः 10ः15 बजे आयोजित हुआ। समारोह में अध्यक्ष बिशनाराम सियाग द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता तथा भारतीय संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया तथा देश भक्ति के नारे लगायें।

इस अवसर पर सियाग ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। हमारा गणतंत्र विभिन्न धर्मों, भाषाओं और बोलियों का संगम है तथा हमें संविधान के मूल मूल्यों, न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व का भाव जगाता है। आज गणतंत्र पर हमले हो रहे हैं। संविधान की बदौलत सत्ता में आने वाले ही आज संविधान को कमजोर कर रहे हैं। गणतंत्र ने हमें मतदान का अधिकार दिया, लेकिन अब वोट काटे जा रहे हैं। सत्ता में बैठे लोग कमियां सुनना नहीं चाहते। गणतंत्र में शंकराचार्य का अपमान हो रहा है। सनातन पर भी प्रहार किए जा रहे हैं। जो खुद अपनी डिग्री नहीं दिखा पाए, वे शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांग रहे हैं।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, महिला कांग्रेस देहात व शहर अध्यक्ष शान्ति बेनिवाल व शशिकला राठौड़, एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, अल्पसंख्यक विभागाध्यक्ष सत्तु खां, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुषमा बारूपाल, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रवणकुमार रामावत, डॉ. प्रीति मेघवाल, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष मकसूद अहम्मद, मुखराम धतरवाल, इकबाल मलवान, विजय सिंह शेखावत, महेन्द्र कूकणा, केदारमल कठातला, पूनम चन्द भाम्भू, प्रेम प्रकाश सारण, गिरधारीलाल प्रजापत, एड. नन्दराम कासनिया, एड. प्रेम गोदारा, एड. संजय गोयल, एड. मनोज नायक, हरीराम जनागल, गिरधारीलाल कूकणा, दिनेश मीणा, याकूब अली कल्लर, पन्नाराम नायक, ओमप्रकाश सियाग, पन्नालाल मेघवाल, एजाज अहमद पठान, हाजिर खां, जाकिर हुसैन, मालचन्द कस्वां, नारायण पारीक, गजानन्द कूकणा, मनोज कूकणा, अशोक कूकणा, दलीप मान, चुन्नीलाल देवड़ा, कमल गोयल, कामेश्वरप्रताप सिंह, सलमान पंवार, अब्दुल रहमान लोदरा, रामसिंह मेघवाल, आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *