अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 16 मई । शनिवार को देशनोक शनि मंदिर में कर्मदाता भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुजारी मदन भार्गव ने बताया कि मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया।शनिदेव की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया ।शनि जयंती पर मंदिर में विशेष हवन -पूजन किया गया ।
दिनभर चले हवन-पूजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।भक्तों ने शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तेल से अभिषेक किया।तिल व तिल से बने मिष्ठान का भोग लगाया। शनि जयंती की विशेष संध्या महा आरती के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।










